Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 12 मार्च से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।
Rain And Hailstorm In Rajasthan: राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी के तीखे तेवर कुछ हद तक कम हो सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 12 मार्च से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है साथ ही 20 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
14 मार्च को अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, टोंक, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट है। वहीं जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में बारिश होने की संभावना भी जताई है।
साथ ही 15 मार्च को अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगनगर में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट है। वहीं जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में बारिश होने की संभावना भी जताई है। साथ ही राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।