झालावाड़

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मजदूरी की तलाश में आया था रलायती गांव

झालरापाटन-भवानीमंडी मेगा हाइवे पर रलायती गांव के पास सोमवार रात कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की एसआरजी चिकित्सालय में मृत्यु हो गई।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2024, 12:05 PM IST
road_accident__death_2.jpg

Jhalawar News : झालरापाटन-भवानीमंडी मेगा हाइवे पर रलायती गांव के पास सोमवार रात कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की एसआरजी चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। सदर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि असनावर थाना क्षेत्र के गांव खजूरी खुर्द निवासी संपत राज 56, गांव रलायती स्थित गिट्टी क्रेशर पर मजदूरी की तलाश में आया था।


वापस लौटते समय भवानी मंडी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने सर्जिकल आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन सोमवार रात 10 बजे उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से दी रिपोर्ट पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया। चालक घटना के बाद कार लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मध्य प्रदेश नंबर की कार के नंबर नोट कर लिए। इसके आधार पर तलाश की जा रही है। मृतक के गांव वालों ने बताया कि वह बहुत ही गरीब परिवार से है। उसके तीन पुत्र हैं। वह भी मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक बकानी की तरफ आ रही थी। तभी गली से अचानक बाइक सामने आने से दोनों की भिड़ंत हो गई। इससे रेंपला निवासी छगन लाल शृंगी व संदीप जोगी गम्भीर घायल हो गए। वहीं गरवाड़ा निवासी शुभम चारण को हल्की चोंटें आई। तीनों को निजी वाहन से बकानी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छगन लाल शृंगी व संदीप जोगी को झालावाड़ रैफर किया। वहां से छगन लाल को गम्भीर हालत में झालावाड़ से कोटा रैफर कर दिया। गरवाड़ा निवासी शुभम चारण को हल्की चोंटें आई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

Published on: