8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीआइपी मूवमेंट में फंसी एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज

Rajasthan News : जयपुर में वीआइपी मूवमेंट के दौरान रास्ता रोकना लोगों के साथ-साथ मरीजों के लिए भी परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 21 Feb 2024, 11:00 AM IST

ambulances.jpg

Jaipur News : जयपुर में वीआइपी मूवमेंट के दौरान रास्ता रोकना लोगों के साथ-साथ मरीजों के लिए भी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। मंगलवार को ऐसा ही वाक्या जवाहर सर्कल पर देखने को मिला। वीआइपी मूवमेंट के दौरान एक एंबुलेंस भीड़ में फंस गई। इसके कारण एंबुलेंस में मरीज तड़पने लगा।

चालक ने एंबुलेंस निकालने की कोशिश की लेकिन वह विफल रहा। बताया जा रहा है कि जवाहर सर्कल के आस-पास कई हॉस्पिटल हैं और आए दिन वीआइपी मूवमेंट की वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें : ये कैसा 'डबल इंजन'? मोदी सरकार के इस बड़े प्रोजेक्ट पर दो महकमों के बीच हो रही खींचतन

पुलिसकर्मी वीआइपी मूवमेंट को निकालने के लिए रास्ता रोक देते हैं जिससे 15 से 20 मिनट तक जाम जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में अगर कोई एंबुलेंस फंस जाए तो उसमें जा रहे मरीज की जान पर बन आती है। गौरतलब है कि लोगों की परेशानी देखते हुए राजस्थान पत्रिका ने वो गुजरें तो हम चलें...नेताओं का काफिला आ रहा आड़े....लंबा इंतजार, लोग हो रहे बेजार शीर्षक से समाचार भी छापा था। लेकिन अभी भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।