झालावाड़

Jhalawar Pradhan Election Result 2026: झालावाड़ में कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 3 समितियां जीतीं, अकलेरा में उलटफेर

Jhalawar Pradhan Election Result: झालावाड़ की 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 3 प्रधान पद जीते। अकलेरा में कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भाजपा की इंद्रा बाई प्रधान बनीं। पिड़ावा में कांग्रेस के बने सिंह जीते।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 6:44 PM IST
Jhalawar Panchayat Samiti Pradhan Chunav Result
झालावाड़ में नवनिर्वाचित प्रधान (पत्रिका फोटो)

Jhalawar Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव के तहत झालावाड़ जिले की सभी आठ पंचायत समितियों के प्रधान पद के नतीजे शुक्रवार (27 नवंबर) को घोषित हो गए। कांग्रेस ने बकानी, भवानीमंडी, डग, खानपुर और पिड़ावा में जीत दर्ज की। भाजपा ने अकलेरा, झालरापाटन और मनोहरथाना में प्रधान पद जीता। सबसे बड़ा उलटफेर अकलेरा में हुआ, जहां कांग्रेस के पास सदस्य संख्या में बहुमत था, लेकिन प्रधान पद पर भाजपा की इंद्रा बाई निर्वाचित हुईं।

अकलेरा में कांग्रेस के 12 सदस्य, प्रधान बनीं भाजपा की इंद्रा बाई

अकलेरा पंचायत समिति के 23 सदस्यों में कांग्रेस के 12, भाजपा के 10 और आम आदमी पार्टी का एक सदस्य है। कांग्रेस ने प्रधान पद के लिए बसंती बाई को मैदान में उतारा था। नतीजे में भाजपा की इंद्रा बाई ने जीत दर्ज की। वहीं, झालरापाटन में भाजपा के मोहनलाल शर्मा और मनोहरथाना में श्रीलाल मेहर प्रधान चुने गए।

पिड़ावा में कांग्रेस के बने सिंह जीते, बागी पर दांव नहीं चला

पिड़ावा पंचायत समिति (मुख्यालय सुनेल) में कांग्रेस के बने सिंह ने प्रधान पद का चुनाव जीता। यहां भाजपा ने कांग्रेस से बागी हुए रघुनाथ सिंह परमार को प्रत्याशी बनाया था। पिड़ावा के 29 सदस्यों में कांग्रेस के 17, भाजपा के 11 और एक निर्दलीय सदस्य हैं।

खानपुर में कांग्रेस की देविका मीणा ने जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस के 12 और भाजपा के 11 सदस्य हैं। डग में कांग्रेस की राम कुंवर बाई, बकानी में सरदार बाई तंवर और भवानीमंडी में सुनीता कुमारी प्रधान चुनी गईं।

झालावाड़ के सभी निर्वाचित प्रधानों की सूची

पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
अकलेराइंद्रा बाईभाजपा
बकानीसरदार बाई तंवरकांग्रेस
भवानीमंडीसुनीता कुमारीकांग्रेस
डगराम कुंवर बाईकांग्रेस
झालरापाटनमोहनलाल शर्माभाजपा
खानपुरदेविका मीणाकांग्रेस
मनोहरथानाश्रीलाल मेहरभाजपा
पिड़ावा (सुनेल)बने सिंहकांग्रेस