झालावाड़

झालावाड़: प्रेमी के साथ जाना चाहती थी विवाहिता, इनकार पर ट्रेन के आगे कूदी, 4 माह की थी गर्भवती, दर्दनाक मौत

रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर प्रेमी से हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने चलती मालगाड़ी से टकराकर अपनी जान दे दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2026, 7:18 PM IST
Feature image
अस्पताल में घायलों का इलाज करते हुए: फोटो पत्रिका

भवानीमंडी (झालावाड़)। रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर प्रेमी से हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने चलती मालगाड़ी से टकराकर अपनी जान दे दी। उसे बचाने के प्रयास में प्रेमी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे झालावाड़ रेफर किया है।

साथ जाने की जिद पर हुआ विवाद

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी महाराज सिंह के अनुसार पगारिया थाना क्षेत्र के बनी गांव निवासी विवाहिता मंजू बाई उर्फ आशा के पिलानी निवासी विकास से प्रेम संबंध थे। सोमवार को दोनों भवानीमंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़े थे। इसी दौरान आशा विकास के साथ जाने की जिद कर रही थी। बात बढ़ने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

मालगाड़ी की चपेट में आई विवाहिता

विवाद के दौरान आशा गुस्से में प्लेटफॉर्म से गुजर रही मालगाड़ी से जा टकराई। उसे बचाने के प्रयास में विकास भी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में आशा के सिर में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद दोनों को घायल अवस्था में भवानीमंडी उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने आशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास के पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आने पर उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

चार माह की गर्भवती थी मृतका

आरपीएफ के अनुसार मृतका चार माह की गर्भवती थी। मामला आरपीएफ शामगढ़ क्षेत्राधिकार का होने के कारण जांच शुरू कर दी गई है।

Updated on:
5 Jan 2026, 7:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट

झालावाड़: पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, पीछे छोड़ गया 2 साल की मासूम बेटी

Jhalawar News: मुलजिम की तलाश में जा रहे ASI की हादसे में मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन