झालावाड़

पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामुहिक बलात्कार

Married Woman Gangrape: पिड़ावा थाना क्षेत्र में पति को बंधक बनाकर उसके ही सामने पत्नी के साथ गैंगरेप ( Woman Gangrape ) करने का मामला ( Rajasthan Crime ) सामने आया है...
2 min read
Sep 04, 2019
rape-0-0.jpg

झालावाड़। झलावाड़ जिले में विवाहिता से गैंगरेप ( Married Woman Gangrape ) की एक शर्मनाक घटना ( Rajasthan Crime ) सामने आई है। पिड़ावा थाना क्षेत्र में पति को बंधक बनाकर उसके ही सामने पत्नी के साथ गैंगरेप ( Woman Gangrape ) करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पति को दबोच पत्नी से करते रहे बलात्कार
पुलिस ने बताया कि पीडि़त दम्पती खेतीबाड़ी का काम करते हैं और बटाई के खेत पर रहते हैं। रविवार रात को पत्नी झोपड़ी में और पति बाहर सो रहा था। रात करीब एक बजे तीन नकाबपोश आए और बाहर सो रहे पति की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पत्नी बाहर आई तो एक हमलावर ने तो पति को दबोचे रखा और दो जनों ने महिला से बलात्कार किया। जाते हुए बदमाश पीडि़ता के जेवर भी लूट ले गए।


पानी की टंकी का वॉल्ब खोलने पर दलित छात्र को पीटा
वहीं दूसरी ओर हिण्डौनसिटी के आलावाड़ा गांव स्थित उत्कृष्ट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दलित छात्र वीकेश द्वारा पानी की टंकी का वॉल्ब खोलने पर पड़ोसी अनूपसिंह गुर्जर ने विद्यालय परिसर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। छात्र के दादा मवासी जाटव ने सूरौठ थाने में मारपीट व जाति ***** शब्दों से अपमानित करने का केस दर्ज कराया है। घटना से नाराज करीब 100 से ज्यादा दलित छात्र-छात्राओं ने स्कूल आना बंद कर दिया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाशचंद मीणा ने संबधित पंचायत शिक्षा अधिकारी एमडी भावना व संस्था प्रधान से रिपोर्ट मांगी है। इधर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय के शिक्षकों ने घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को भेजने का आग्रह किया लेकिन बात बनी नहीं। सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयालसिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

Updated on:
04 Sept 2019 08:08 am
Published on:
04 Sept 2019 08:00 am