झालावाड़

Jhalawar Suicide Case: नगर परिषद के 40 लाख रुपए के बिल पास नहीं होने से परेशान ठेकेदार ने होटल में रूम लेकर उठाया खौफनाक कदम

Rajasthan Suicide Case: झालावाड़ में नगर परिषद के ठेकेदार प्रवीण चतुर्वेदी ने आर्थिक तंगी और लंबित बिल के कारण मानसिक तनाव के चलते एक होटल में आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Jhalawar-Suicide-Case
मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

Municipal Council Contractor Suicide Case: झालावाड़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर परिषद के एक ठेकेदार ने बुधवार को एक होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार प्रवीण चतुर्वेदी (48) पुत्र महेश चंद्र का शव बुधवार को नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार सेंट जोसेफ स्कूल के समीप रहने वाले प्रवीण चतुर्वेदी ने मंगलवार दोपहर को होटल में कमरा किराए पर लिया था। बुधवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो स्टाफ कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। स्टाफ ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो होटल प्रबंधक को संदेह हुआ।

होटल प्रबंधक की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो प्रवीण चतुर्वेदी पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।

पेंडिंग था 40 लाख रुपए का बिल

प्रवीण चतुर्वेदी के परिचितों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। नगर परिषद में 40 लाख के बिल पेंडिंग थे। इसके लिए वह सभापति से लेकर अभियंताओं के पास कई चक्कर काट चुका था, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा था। जिससे वह काफी परेशान था।

आत्महत्या से पहले प्रवीण के एक सुसाइड नोट लिखे जाने की बात भी सामने आ रही है। लेकिन पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के कारणों या सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Updated on:
15 Jan 2026 07:48 am
Published on:
14 Jan 2026 02:30 pm