झालावाड़

Kota Murder: 100 रुपए के खातिर हत्या? पार्टी के दौरान झालावाड़ के युवक का कोटा में किया मर्डर

Murder Over Dispute: कोटा के नांता थाना क्षेत्र में मजदूरी के महज 100 रुपए के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। शराब पार्टी के दौरान शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी ने साथी मजदूर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

2 min read
मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

Labor Murder Case: कोटा के नांता थाना क्षेत्र में दो मजदूरों में आपसी विवाद के बाद एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। मजदूरी के कुछ रुपयों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी।

घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे पत्थर मंडी क्षेत्र में हुई। मृतक का शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें

Jaipur Crime: शादी से मना करने पर भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार, पति की मौत के बाद से कर रहा था परेशान

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भवानीमंडी निवासी रमेश बैरवा के रूप में हुई है, वहीं आरोपी की पहचान अकलेरा थाना क्षेत्र की बड़ी खीमच गांव निवासी 52 वर्षीय परमा बैरवा के रूप में की गई। दोनों झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं और कोटा की पत्थर मंडी में मजदूरी का काम करते थे।

100 रुपए के विवाद में हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रमेश और परमा ने पत्थर स्टॉक पर कटाई का काम किया था। इस काम के एवज में दोनों को कुल 1500 रुपए मजदूरी मिली थी। पुलिस को उनके साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि इनमें से एक को 700 रुपए और दूसरे को 800 रुपए मिले। इसी कम-ज्यादा राशि को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। घटना से पहले दोनों शराब पार्टी कर रहे थे और साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

झगड़े के दौरान आरोपी परमा ने पत्थर का नाप करने वाले गुनिया से रमेश के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रमेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमेश को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

मृतक के भाई मनोज की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही, डॉग स्क्वायड और एमओबी टीम की भी सहायता ली गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Jaipur Murder: पत्नी ने ससुराल जाने से किया मना तो गुस्साए पति ने 8 महीने की बेटी का कैंची से गला काटकर की हत्या, खुद करने लगा सुसाइड

Updated on:
16 Feb 2026 01:56 pm
Published on:
16 Feb 2026 11:32 am
Also Read
View All

अगली खबर