झालावाड़

Jhalawar: एक पाव दूध के लिए तोड़ी कुत्ते की कमर, बेरहम युवक ने लाठी से मार-मारकर किया घायल, पुलिस ने ये लिया एक्शन

Rajasthan News: संभवत: यह शहर की पहली घटना है जिसमें कुत्ते को गंभीर घायल करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घायल कुत्ते को इलाज के लिए चिकित्सालय पहुंचाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2025, 8:49 AM IST
Feature image
श्वान के साथ मारपीट करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में (फोटो: पत्रिका)

Man Broke Dog's Back: झालावाड़ शहर में एक पाव दूध के लिए एक युवक ने एक कुत्ते की कमर तोड़ दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक कुत्ते को बेरहमी से मारते हुए नजर आ रहा है। जिसमें कुत्ते की कमर टूट जाने से वह गंभीर घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पाव दूध के लिए आरोपी युवक ने लठ से कुत्ते पर कई वार कर गंभीर घायल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की। इसी दौरान परिवादी बलवीर प्रजापति निवासी चंदा महाराज की पुलिया ने एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें बताया कि मंगलवार शाम चार बजे मैं चंदा महाराज की पुलिया से संजय कॉलोनी की तरफ पहुंचा तो वहां यश किराना स्टोर वालों का लड़का मनीष सुमन बड़ी बेरहमी से एक कुत्ते के साथ मारपीट कर रहा था।

इससे कुत्ता बुरी तरह से घायल हो गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधन शुरू किया।अनुंसधान से आरोपी मनीष सुमन निवासी संजय कॉलोनी के खिलाफ जूर्म प्रमाणित पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया। संभवत: यह शहर की पहली घटना है जिसमें कुत्ते को गंभीर घायल करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घायल कुत्ते को इलाज के लिए चिकित्सालय पहुंचाया।

Updated on:
23 Oct 2025, 8:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट

झालावाड़: पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, पीछे छोड़ गया 2 साल की मासूम बेटी

Jhalawar News: मुलजिम की तलाश में जा रहे ASI की हादसे में मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन