झालावाड़

Rain Alert: सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का तगड़ा असर, जोरदार बारिश में उड़ गए टिन-टप्पर, उखड़े पेड़-टूटा पोल, IMD ने जारी किया ऐसा अलर्ट

IMD Weather Forecast: प्रथम सप्ताह में राज्य में पूर्वी हवा प्रभावी होने व एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

2 min read

Hadoti Weather News: मई की भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार शाम को हाड़ौती अंचल में मौसम ने अचानक करवट ली। कोटा, बारां व बूंदी में बादल छाए रहे। वहीं झालावाड़ जिले में अंधड़ से कई पेड़ व बिजली के पोल उखड़ गए और टिन-टप्पर उड़ गए।

कोटा शहर में दोपहर तक झुलसाने वाली गर्मी रही। शाम ढलने पर आसमान पर बादल छा गए। जिससे कुछ देर के लिए लोगों को तेज धूप से राहत मिली लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। शहर में अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में वृद्धि के साथ बादलों की मौजूदगी और नमी के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हुई। दिनभर तेज धूप के बाद जैसे ही बादल छाए, लोगों को थोड़ी राहत की उमीद जगी, लेकिन बारिश न होने से उमस ने हालत और खराब कर दी। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

प्याज को नुकसान

झालावाड़ जिले में शाम को आंधी के साथ करीब 15 से 20 मिनट जोरदार बारिश हुई। कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल टूट गए तो कई स्थानों पर टिन-टप्पर उड़ गए। हालांकि दोपहर तक तेज धूप निकली। चार बजे बादल छाए। पांच बजे बाद चली आंधी में रायपुर व सुनेल क्षेत्र में कई जगह पेड़ धराशायी हो गए।

रायपुर क्षेत्र के हिम्मतगढ़, टिकटिकिया, तेलियाखेड़ी आदि गांव में बारिश होने से किसानों के खेतों में पड़े प्याज खराब हो गए। वहीं भूसा भी खराब हो गया। बूंदी जिले में शाम को बादल छा गए। इससे उमस का जोर बढ़ गया। बारां जिले में तापमान एक बार फिर 45 डिग्री के आंकड़े को छू गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।

आंधी-बारिश की गतिविधियां चलेगी

मौसम विभाग का कहना है कि प्रथम सप्ताह में राज्य में पूर्वी हवा प्रभावी होने व एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक से दो डिग्री तापमान की गिरावट आएगी। दूसरे सप्ताह भी आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इसमें 2 से 3 डिग्री तापमान में कमी होने की संभावना है और हीट वेव से राहत मिल सकेगी।

Also Read
View All
झालावाड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: पानी टैंकर के नीचे आने से 17 साल के किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

‘सात फेरों’ का वचन भी नहीं निभा रही सरकार, 2 साल से दुल्हन 21 हजार तो, संस्था को 4 हजार का इंतजार

राजस्थान में 1.65 करोड़ की लागत से बने स्टैंड से रोडवेज बस का संचालन शुरू, पूर्व CM वसुंधरा राजे ने किया था उद्घाटन

आजादी के 79 साल बाद भी पानी के लिए जूझता राजस्थान का ये गांव, जल के लिए इतना जतन…एक कुंई से पूरा गांव बुझा रहा प्यास

Jhalawar: कई राज्यों में करोड़ों की ठगी का खुलासा, बैंक खाते खरीदने-बेचने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, 70+ वारदातों का मास्टरमाइंड है राजेश