झालावाड़

घर से युवक को बाइक पर बैठाया, फिर गोलियों से छलनी कर की हत्या

घर से 22 साल के युवक को बाइक पर बैठा कर ले गया, फिर आंख समेत पांच जगह गोली मारकर की हत्या
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2019, 8:15 PM IST
घर से युवक को बाइक पर बैठाया, फिर गोलियों से छलनी कर की हत्या
घर से युवक को बाइक पर बैठाया, फिर गोलियों से छलनी कर की हत्या

झालावाड़.
शहर में एक युवक की पांच लोगों ने गोलीमार कर हत्या कर दी है। कोतवाली सीआई लक्ष्मणसिंह ने बताया कि शहर के हबीब नगर निवासी इरशाद (22) पुत्र मजीद खान की मंगलवार रात को करीब 10 बजे चार-पांच लोगों ने रेतवाड़ा के यहां गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


सूचना पर एसआरजी चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा पीलखाना निवासी रईस खान ने बताया कि एक युवक परवेज करीब 9.30 बजे उसके घर आया और उसके भतीजे इरशाद को बाइक पर बैठाकर ले गया। उन्हें करीब 10.30 बजे पता लगा की उसको गोली मार दी व शव रेतवाड़ा में पड़ा हुआ है, वहां पहुंचे लेकिन शव नहीं मिला। इस पर तलाश करते हुए एसआरजी चिकित्सालय में आए, यहां गोली लगने से इरशाद की मौत होना बताया।


सीआई ने बताया कि आरोपियों ने इरशाद को आंख सहित पांच स्थानों पर गोली मारी है। घटना का मुख्य कारण आपसी रंजिश बताया गया है। रात को घटना के बाद बड़ी संख्या एसआरजी चिकित्सालय में भीड़ एकत्रित हो गई। इस मौके पर पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।


पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज-

पुलिस को मृतक के चाचा न पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। सीआई लक्ष्मीणसिंह ने बताया कि आदिल, फैजान जिशान तीनों भाई तथा परवेज पुत्र नासिर व निक्की पुत्र भगवान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Published on:
Also Read
View All
Jhalawar Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: वसुंधरा राजे के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा, 6 में प्रधान बनाने की स्थिति में; 2 पर BJP का कब्जा

Jhalawar News: दरवाजे लगाकर रास्ते किए बंद, फिर बेच दी गली; राहगीर परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग

झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट