झालावाड़

Jhalawar News: माहौल तनावपूर्ण… आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़ और आगजनी, इंटरनेट सेवाएं बन्द

झालावाड़ जिले के डग कस्बे में कार में सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2025, 9:43 AM IST
jhalawar news
झालावाड़ में माहौल तनावपूर्ण

झालावाड़ जिले के डग कस्बे में गुरुवार शाम को शादी कार्यक्रम में आए वीडियोग्राफर लसुडिया निवासी शम्भू सिंह की कार में सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। बाजार में कई दुकानों और गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। उग्र भीड़ के पथराव से रायपुर थानाधिकारी बन्नालाल का सिर फूट गया।

जिसके बाद प्रशासन ने गंगधार, भवानीमण्डी और पिड़ावा में शुक्रवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। फिलहाल कस्बे में शांति है, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने हुए है। इस घटना की सूचना मिलते ही संभागीय आयुक्त और कोटा रेंज आईजी डग पहुंचे।

मृतक शम्भू सिंह के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। डग के बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। सुबह से दुकानें नहीं खुली। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। एसटीएफ की टुकड़ी लगातार गश्त कर रही है। कस्बे में ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही हैं। पुलिस ने एक हमलावर रेहान नामक युवक को गिरफ्तार किया हैं।

Updated on:
25 Apr 2025, 9:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट

झालावाड़: पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, पीछे छोड़ गया 2 साल की मासूम बेटी

Jhalawar News: मुलजिम की तलाश में जा रहे ASI की हादसे में मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन