झालावाड़

Rajasthan: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रही छात्रा अचेत होकर गिरी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर लौटते समय अचानक चक्कर आने से एक छात्रा खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के रूपाखेड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय पूजा कुंवर, कक्षा 12 की छात्रा थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2026, 6:09 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

पिड़ावा ( झालावाड़)। पिड़ावा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर लौटते समय अचानक चक्कर आने से एक छात्रा खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के रूपाखेड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय पूजा कुंवर, कक्षा 12 की छात्रा थी।

पूजा कुंवर सोमवार सुबह 8 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रमायदलपत में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर लौट रही थी। इसी दौरान स्कूल से थोड़ी दूरी पर बनी खाई में गिर गई।

सूचना मिलने पर बच्चे स्कूल में आए और बताया कि पूजा को अचानक चक्कर आया और वह खाई में गिर गई। इसके बाद अध्यापक धीरप सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रा को उपचार के लिए पिड़ावा उप जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया।

सीआई रामपाल यादव ने बताया कि मृतक छात्रा के पिता तेजसिंह रूपाखेड़ी के प्रार्थना पत्र के आधार पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है।

Updated on:
26 Jan 2026, 6:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jhalawar Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 6 में प्रधान बनाने की स्थिति में; 2 पर BJP का कब्जा

Jhalawar News: दरवाजे लगाकर रास्ते किए बंद, फिर बेच दी गली; राहगीर परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग

झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट