झालावाड़

IMD Alert: 6 जिलों में ’60 KMPH की स्पीड से तूफानी हवाओं’ के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट चेतावनी

Heavy Rainfall In Rajasthan: भारी बारिश के चलते झालावाड़ जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 7:34 AM IST
Feature image
राजस्थान में भारी बारिश में बहता पानी (फोटो: पत्रिका)

IMD Weather Update: झालावाड़ जिले में 3 दिन से सावन की झड़ी लगी हुई है। जिले में हो रही जोरदार बारिश से नदी व नाले ऊफान पर चल रहे हैं। बांधों में भी पानी की अच्छी आवक हो रही है। जिले में शुक्रवार को दिनभर रूक-रूक बारिश का दौर जारी रहा। इसी बीच मौसम विभाग ने लेटेस्ट चेतावनी जारी करते हुए आज पूरे दिन के लिए 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अजमेर, सिरोही, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में 60 की स्पीड से तूफानी हवाएं और मेघगर्जन-वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

वहीं कई जिलों में भारी बारिश, 40 की स्पीड से तेज हवाएं और मेघगर्जन, वज्रपात की संभावना जताते हुए भीलवाड़ा, राजसमंद, सीकर, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू और जैसलमेर में येलो अलर्ट जारी किया है।

कहां-कितनी आई बारिश

पिछले 24 घंटे में जिले में सबसे ज्यादा बारिश झालरापाटन में 61 एमएम दर्ज की गई।
वहीं झालावाड़ में 37,
रायपुर में 31,
अकलेरा में 25,
असनावर में 42,
बकानी में 17,
डग में 3,
गंगधार में 2,
खानपुर में 60,
मनोहरथाना में 33,
पचपहाड़ में 52,
पिड़ावा में 22,
सुनेल में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जिले में अभी तक औसत बारिश 424.46 एमएम दर्ज की गई। वहीं धानोदा कला गांव में एक खाल पर एक बाइक सवार बाइक सहित बह गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया। वहीं अकलेरा में तालाब की दीवार टूट गई। कालीसिंध बांध का एक गेट आधा मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी

भारी बारिश के चलते झालावाड़ जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया।

Updated on:
19 Jul 2025, 7:34 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jhalawar Panchayat Chunav 2026 Results: झालावाड़ में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा

Jhalawar News: दरवाजे लगाकर रास्ते किए बंद, फिर बेच दी गली; राहगीर परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग

झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट