मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा, ओम गोस्वामी ने बताया कि जिले में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए शनिवार का अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, विद्यालय के समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।