झालावाड़

जा रहा था अपने रास्ते, अचानक नदी में गिरा ट्रैक्टर

उजाड़ की पुलिया पर हादसा, चालक ने कूदकर जान बचाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2021, 12:30 AM IST
जा रहा था अपने रास्ते, अचानक नदी में गिरा ट्रैक्टर
जा रहा था अपने रास्ते, अचानक नदी में गिरा ट्रैक्टर

रटलाई (झालावाड़). कस्बे के निकट उजाड़ नदी की पुलिया से एक ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ जाने से नीचे गिर गई। पुलिस कांस्टेबल कंवरलाल लोधा ने बताया कि शनिवार देर शाम साढे 6 बजे एक ट्रैक्टर-ट्राली भालता की तरफ से मिट्टी भरकर ला रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पुलिया के यहां पर आते ही टायर फट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते वाहन 10 से 12 फीट ऊंची पुलिया से नीचे जा गिरा। इसी दौरान चालक ने कू दकर जान बचाई। हादसे के चलते ट्रैक्टर-ट्राली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को नुकसान हुआ है जिसे जीसीबी की मदद से बाहर निकाला गया है।

read also : कोटा में 225 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
जर्जर पुलिया पर नहीं है सुरक्षा दीवार
कस्बे की उजाड़ नदी पर बनी पुलिया एवं मार्ग दोनों कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसके निर्माण नहीं होने से पुलिया क्षतिग्रस्त है। वहीं पूरी पुलिया में कई गढ्डे बने हैं। जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले वर्ष करीब 5 से 6 हादसे पुलिया के यहां हो चुके हैं। वहीं पुलिया के दोनों साइडों में सुरक्षा दीवार नहीं होने से खतरा बना रहता है।

Updated on:
5 Apr 2021, 12:30 AM IST
Published on: