8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में 225 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

कोविड अस्पताल में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं अस्पताल में 97 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जिले में 26 मार्च तक 511 एक्टिव केस थे, जो 9 दिन में दोगुना बढकऱ 1111 तक जा पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 4 Apr 2021, 9:13 PM IST

coronavirus_updates.jpg

कोटा. जिले में कोरोना का संक्रमण बेलगाम होता जा रहा है। आमजन की लापरवाही भारी पड़ती जा रही है। इस कारण कोरोना गाइडलाइन की कड़ाई से पालना नहीं होने से लगातार मरीज बढ़ते जा रहे है। इस कारण इस साल रोजाना कोरोना नया रेकॉर्ड बनाता जा रहा है। हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में जयपुर के बाद कोटा में सबसे अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। जयपुर में 258 व कोटा में 225 नए रेकॉर्ड मरीज मिले है। इससे जिला प्रशासन व चिकित्सा महकमे में हडक़म्प मच गया है। सबसे ज्यादा मरीज बाहर से आने वाले मरीज मिले हैं। जिनकी रेलवे स्टेशन पर सेम्पलिंग की गई। वहीं, कोविड अस्पताल में रविवार को रंगपुर रोड स्थित प्रताप कॉलोनी निवासी एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह 1 अप्रेल को अस्पताल में भर्ती हुए थे। लगातार मरीज बढऩे से सुपरस्पेशलिटी विंग में 28-28 बेड के 4 ए व 4 बी आईसीयू दोनों मरीजों से फुल हो गए है। इनमें एक आईसीयू में जबकि पिछले साल कोटा जिले में पहला कोरोना मरीज 4 अप्रेल को सामने आया था। उसकी कोरोना की पुष्टी 5 अप्रेल को हुई थी।

दो दिन के लिए शॉपिंग मॉल सीज
जिला प्रशासन भी अब एक्शन मूड में आया है। प्रशासन ने कोरोना गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर झालावाड़ रोड स्थित शॉपिंग मॉल को सीज कर दिया है। पुलिस, चिकित्सा विभाग व नगर निगम के अधिकारियों के दस्ते ने मौके पर मॉल को सोमवार तक सीज किया। यहां कोरोना गाइड लाइन का खुले आम उल्लंघन हो रहा था। 100 से अधिक नागरिक बिना मास्क के खरीदारी कर रहे थे। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि एडिशनल एसपी ने सूचना दी थी कि शोपिंग मॉल में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं की जा रही। सूचना पर मौके पर आकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण ने शत प्रतिशत सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन नजर आया। लोग बिना मास्क के ही खरीदारी कर रहे थे, तुरन्त एंट्री बंद की गई। मॉल के प्रबंधक को दो दिन तक सेनेटाइजेशन के लिए कहा गया और वहां के कार्मिकों को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए है। सीएमएचओ ने बताया कि यदि फि र भी कोरोना गाइड लाइन की पालना नहीं की जाएगी तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक नारकोटिक्स कॉलोनी से एक परिवार के सात सदस्य पॉजिटिव मिले है। स्टेशन पर बाहर से आने वाले 47 जने पॉजिटिव मिले है। बजरंग नगर में एक डॉक्टर व उनके परिवार का सदस्य पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा न्यू ग्रेन मंडी, पीडब्ल्यूडी सर्किल ऑफिस एसडब्ल्यूएम 1-1व कैथूनीपोल से 6, बोरखेड़ा क्षेत्र से 5, महावीर नगर, तलवंडी से कोरोना मरीज मिले है।
कोविड की रफ्तार के साथ अब संक्रमण भारी पड़ रहा है। कोविड अस्पताल में कुल 164 मरीज भर्ती हो गए है। इनमें से 97 मरीज ऑक्सीजन पर पहुंच गय है। 11 बाइपेप व 2 वेन्टिलेटर पर चल रहे है।

8 दिन में दोगुना हुए एक्टिव केस
जिले में एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में 26 मार्च तक 511 एक्टिव केस थे, जो 9 दिन में दोगुना बढकऱ 1111 तक जा पहुंचे। एक्टिव केस में भी कोटा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।