झालावाड़

Jhalawar: शादी का झांसा देकर करती थी ये काम, 6 महीने से फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

Hadoti Crime News: झालरापाटन पुलिस ने शादी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाली 6 महीने से फरार महिला आरोपी रीमा जैन को कोटा से गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2025, 3:48 PM IST
Jhalawar-Crime
पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला आरोपी (फोटो: पत्रिका)

Duping 4.50 Lakh Rupees On Pretext Of Marriage: झालरापाटन थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर लोगों से रकम हड़पने के मामले में छह महीने से फरार महिला आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि 19 जून 2025 को विकास गोयल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके भाई विशाल गोयल को पीयूष जैन, रीमा जैन और पूजा जैन ने शादी का झांसा देकर 4 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए थे। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।

पहले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 7 जुलाई 2025 को पीयूष जैन और पूजा पासवान को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच जारी रखी गई।

6 महीने बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

तीसरी आरोपी रीमा जैन, जो बिहार के जमुई जिले के थाना झाझा के गिन्दौर रणछोड़ मंदिर के पास की निवासी थी, घटना के बाद से फरार थी। वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छह महीने तक अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रही थी।

पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और छानबीन के बाद 18 दिसंबर को रीमा जैन को कोटा से डिटेन कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक अलका विश्नोई, सहायक उप निरीक्षक बनेसिंह, हेड कांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल किशोर कुमार और महिला कांस्टेबल धन्नी शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी रीमा जैन से पुलिस पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Updated on:
19 Dec 2025, 3:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट

झालावाड़: पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, पीछे छोड़ गया 2 साल की मासूम बेटी

Jhalawar News: मुलजिम की तलाश में जा रहे ASI की हादसे में मौत, 6 महीने पहले हुआ था प्रमोशन