झालावाड़

बारिश से नष्ट हुई फसल देखकर महिला किसान की हुई ऐसी हालत, अस्पताल में कराया भर्ती

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Sep 22, 2018
बारिश से नष्ट हुई फसल देखकर महिला किसान की हुई ऐसी हालत, अस्पताल में कराया भर्ती

पिड़ावा/झालावाड़. जिले के पिड़ावा क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि से अचानक शुरू हुई बारिश से खेतो में काट कर रखी हुई फसलो में भारी नुकसान हुआ। जिससे किसान भारी सदमे में है। नष्ट हुई फसल को देखकर एक महिला किसान बेहोश हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिड़ावा व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में शुक्रवार रात से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया था, जिसके चलते किसानो को भरी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिड़ावा में शनिवार सुबह 8 बजे तक 46 मिमी बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई इस बरसात से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। किसानो की पकी हुई फसले कटकर निकलवाने के खेतों में रखी हुई थी। बारिश में भीग जाने से खराब हो गई।

ग्राम गर्दनखेड़ी में किसान कन्हैयालाल की पत्नी संपतबाई बारिश से बर्बाद हुई फसल को देखकर बेहोश हो गई। जिसे तुरंत चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहाँ उसका उपचार जारी है। बारिश के चलते फसलो को व्यापक नुकसान हुआ है। पिड़ावा क्षेत्र के कई गांवों में फसल के खराबे के समाचार मिले हैं। काफी समय से कम वर्षा एंव फसलों के दाम कम मिलने की मार झेल रहे किसानों पर मौसम की मार ने उनकी कमर तोड़कर रख दी है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण ख़राब हुई फसलों का शीघ्र सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक खराब हो जाएगी। बारिश से क्षेत्र से गर्दनखेड़ी, कोटड़ी, डोला, रामपुरिया, ढंडेरा, रूपपुरा, जेताखेड़ी, परिहार खेड़ी, मायाखेड़ी, दांता, ढाबलाभोज, बालदा, हरनावदा गजा, खारपाखुर्द, गोविंदपुरा, कल्याणपुरा, शेरपुर, सरखेड़ी, ओडियाखेड़ी आदि गांवों में बारिश से फसलों में भारी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें

बारिश से नष्ट हुई फसल देखकर महिला किसान हुई बेहोश, भारी नुकसान से सदमे में राजस्थान का किसान
Published on:
22 Sept 2018 05:14 pm
Also Read
View All