21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से नष्ट हुई फसल देखकर महिला किसान हुई बेहोश, भारी नुकसान से सदमे में राजस्थान का किसान

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
rain

rain

झालावाड़/पिड़ावा ।

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश के चलते किसानों को भारी समस्या हो रही है। बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है जिससे अन्नदाता सदमे में हैं।

प्रदेश के झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में शुक्रवार रात से अचानक शुरू हुई बारिश से खेतो में कटी हुई फसलो में भारी नुकसान हुआ। जिससे किसान भारी सदमे में है। इस दौरान नष्ट हुई फसल को देखकर एक महिला किसान बेहोश हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिड़ावा व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में शुक्रवार रात से भारी बारिश का दौर शुरू हुआ जो शनिवार को भी जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पिड़ावा में शनिवार सुबह 8 बजे तक 46 मिमी बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई इस बरसात से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। किसानो की पकी हुई फसले कटकर निकलवाने के खेतों में रखी हुई थी। बारिश में भीग जाने से खराब हो गई।

ग्राम गर्दनखेड़ी में किसान कन्हैयालाल की पत्नी संपतबाई बारिश से बर्बाद हुई फसल को देखकर बेहोश हो गई। जिसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। बारिश के चलते फसलो को व्यापक नुकसान हुआ है। पिड़ावा क्षेत्र के कई गांवों में फसल के खराबे के समाचार मिले हैं। काफी समय से कम वर्षा एंव फसलों के दाम कम मिलने की मार झेल रहे किसानों पर मौसम की मार ने उनकी कमर तोड़कर रख दी है।

किसानों का कहना है कि बारिश हुए खराब हुई फसलों का शीघ्र सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक खराब हो जाएगी। बारिश से क्षेत्र से गर्दनखेड़ी, कोटड़ी, डोला, रामपुरिया, ढंडेरा, रूपपुरा, जेताखेड़ी, परिहार खेड़ी, मायाखेड़ी, दांता, ढाबलाभोज, बालदा, हरनावदा गजा, खारपाखुर्द, गोविंदपुरा, कल्याणपुरा, शेरपुर, सरखेड़ी, ओडियाखेड़ी आदि गांवों में बारिश से फसलों में भारी नुकसान हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग