झांसी

सीएम योगी ने झांसी में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, कहा- हमारा प्रयास जीवन व जीविका को बचाने का

बुंदेलखंड के झांसी पहुंचे थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2021, 5:18 PM IST
CM Yogi Adityanath Jhansi visits
UP CM Yogi Adityanath

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
झांसी. कोरोना महामारी के बीच लगातार जिलों का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को झांसी पहुंचे। इंट्रीगेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मंडल के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। गांव का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया के साथ ही देश और प्रदेश को कोरोना की दूसरी लहर ने काफी आघात पहुंचाया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हमारा प्रयास प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और जीविका बचाने का प्रयास है। यूपी सरकार अपने अभियान में लगी है। उम्मीद है कि 30 मई तक हम लोग कोरोना वायरस के संक्रमण पर बड़ी सफलता प्राप्त कर लेंगे। कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार हर संभव तैयारी में जुटी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा प्रयास प्रत्येक व्यक्ति का जीवन और उसकी जीविका को बचाने का है। इसीलिए 31 मई की सुबह 7 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है जो एक मई से चल रहा है। इस दौरान सभी जगह पर आवश्यक सेवाएं जैसे- सब्जी-फल मंडी जारी हैं। प्रदेश में सभी उद्योग चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकट में भी हमारी सरकार के प्रबंधन के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। पॉजिटिविटी दर घटी है, रिकवरी दर तेजी के साथ बढ़ी है। प्रदेश में निगरानी समितियों ने बेहतर कार्य किया है। डोर-टू-डोर सर्वे करना, लक्षणयुक्त लोगों की पहचान कर आरआरटी ने टेस्ट कराने का कार्य किया है। जून, जुलाई व अगस्त माह में 15 करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण करने का कार्य करेंगे।

Published on: