झांसी

IMD मौसम अपडेट: झांसी में गरज और चमक के साथ वज्रपात, आंधी तूफान की भी आशंका

Jhansi weather update: मौसम विभाग ने मानसून 2026 को लेकर लेटेस्ट जानकारी दी है। जिसके अनुसार झांसी मंडल के जिलों में पूरी तरह फैल गया है। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Jul 04, 2026
भारी बारिश, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD Latest Monsoon 2026 UpdateJhansi: आईएमडी मौसम विभाग ने मानसून 2026 को लेकर लेटेस्ट जानकारी दी है। जिसके अनुसार मानसून पूरे प्रदेश में फैल चुका है। झांसी मंडल के जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चलने की भी आशंका है। गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी। लेकिन दिन में निकलने वाली धूप से उमस का प्रभाव भी रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले 6 दिनों का अधिकतम में न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

कैसा रहेगा झांसी में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के झांसी में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में बारिश होने की संभावना है। रात की शुरुआत गरज और चमक के साथ बारिश से होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा 5 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार 5 जुलाई का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात में बादल गरजने के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा 10 जुलाई शुक्रवार तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 6 जुलाई का तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार 7 जुलाई का तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच, बुधवार 8 जुलाई का तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच, गुरुवार 9 जुलाई का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच और शुक्रवार 10 जुलाई का तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 7, 8 और 9 जुलाई को मौसम ठंडा रहेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आंधी भी चल सकती है।