झांसी

आईपीएल ऑनलाइन सट्टा: मुठभेड़ में एक को लगी गोली, 1.56 करोड़ रुपए के डिजिटल कॉइंस बरामद

IPL betting: झांसी में एक और आईपीएल सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। जिनके पास से एक करोड़ 56 लाख से अधिक डिजिटल कॉइंस बरामद हुआ है। जिसके एडमिन और सुपर एडमिन के विषय में भी जानकारी हुई है।

2 min read
Apr 28, 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, फोटो सोर्स- झांसी पुलिस
फोटो सोर्स- झांसी पुलिस

IPL betting in Jhansi: झांसी में आईपीएल सट्टा खिलाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आईपीएल सट्टा खिलाने वाले गिरोह के सदस्य की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। जिसे गोली लगी है। जिसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिसमें आईपीएल से संबंधित कई राज का खुलासा हुआ है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि पकड़ा गया अभियुक्त नौ आईडी के साथ वेबसाइट पर सट्टा खिलवाने का काम करता है। जिसके पास से एक करोड़ 56 लाख से अधिक के डिजिटल कॉइन बरामद हुए हैं। गिरोह के अन्य एडमिन और सुपर एडमिन के विषय में भी जानकारी मिली है, जिन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुठभेड़ में गिरफ्तार आईपीएल सट्टा खिलाने वाला

उत्तर प्रदेश के झांसी में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने वाले एक और गिरोह का खुलासा हुआ है। स्वाट और नवाबाद थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। इस संबंध में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि विवेक यादव नौ अलग-अलग वेबसाइट बनाकर सट्टा खिलाने का काम करता था। मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। सट्टा खिलाने में प्रयोग किए जाने वाले मोबाइल और जामा तलाशी में ₹22000 और तमंचा बरामद हुआ है। खोखा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

एक करोड़ 56 लाख 91 हजार 429 रुपए के डिजिटल कॉइंस बरामद

एसएसपी ने बताया कि विवेक यादव नौ वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने का काम करता था, इन आईडी पर एक करोड़ 56 लाख 91 हजार 429 रुपए के डिजिटल कॉइंस बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 13 बैंक अकाउंट को भी चिन्हित किया गया है। जिनमें 25 लाख रुपए फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूछताछ में 70 से 80 लाख रुपए की प्रॉपर्टी की जानकारी हुई है। जिसको कुर्क करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

एडमिन और सुपर एडमिन की भी जानकारी हुई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सत्येंद्र यादव पुत्र मुन्नालाल निवासी सदर बाजार, धर्मेंद्र साहू, निवासी थाना प्रेम नगर, हर्षी साहू निवासी अस्सी घाट, बनारस, निशांत यादव निवासी दतिया, मध्य प्रदेश, अरुण यादव निवासी दतिया, मध्य प्रदेश, अंकित यादव पुत्र आजाद सिंह, निवासी थाना बबीना, निलेश यादव पुत्र आजाद सिंह, निवासी बबीना, कुलदीप दिवाकर पुत्र रोशनलाल थाना बबीना के विषय में जानकारी मिली है जो एडमिन और सुपर एडमिन के तौर पर काम करते हैं। सट्टे का संगठित अपराध बहुत ही खराब है फिर चाहे कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ‌

Published on:
28 Apr 2026 06:20 pm