झांसी

झांसी: महिला का गुस्सा देख युवक माफी मांगता रहा, लेकिन वह करती रही चप्पलों से पिटाई, हैरान करने वाला मामला

Woman beats up youth in Jhansi: झांसी में एक महिला का बाइक सवार युवक की चप्पल से पिटाई करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। महिला के डर से दोनों युवक 3 लाख की बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

2 min read
Apr 11, 2026
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Woman beats up youth in Jhansi: झांसी में अपने पति के साथ बाजार गई महिला में लौटते समय बाइक सवार युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। महिला का आरोप था युवक ने उसके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। मारपीट के दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।‌ घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके पहले की मौके पर पुलिस पहुंचती आरोपी मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। लेकिन लड़कों का कहना था कि उन्होंने किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। चाहे तो सीसीटीवी फुटेज देख लिया जाए। लेकिन महिला रुकने को तैयार नहीं थी। वह पिटाई करती रही। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

कन्नौज भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पर पिता के अपहरण का आरोप, एसपी के पास पहुंची शिकायत

बाजार से वापस आ रही थी महिला

उत्तर प्रदेश के झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिक चौक बाजार से महिला अपने घर वापस आ रही थी। जीवन शाह चौराहे के पास शराब ठेका स्थित है। इसी जगह पर बाइक के आगे गाड़ी लगाकर महिला ने दो युवकों को रोक लिया। उतरकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए दोस्त की भी महिला ने झापड़ मारा।

भीड़ में पिटाई का वीडियो बनाया

इस दौरान मौके पर भीड़ भी इकट्ठा हो गई। युवक बार-बार अपनी बात कहता रहा, लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं थी। इस दौरान महिला गाली भी दे रही थी। युवक का कहना था कि उसने कोई कमेंट नहीं किया है सीसीटीवी फुटेज चेक कर लिया जाए। लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं थी। इसी बीच भीड़ में से किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। इसके पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, युवक घटना स्थल से फरार हो चुका था। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है इसका वीडियो अब सामने आया है।

क्या कहती है पुलिस?

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत की और मोटरसाइकिल को लेकर थाना चली आई। इस संबंध में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि विवाद किस बात पर हुआ था, इसकी जानकारी नहीं है। दोनों पक्षों में कोई भी अभी तक सामने नहीं आया है। युवक जिस बाइक सवार चल रहे थे उसकी कीमत करीब 3 लाख बताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

Also Read
View All