9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पर पिता के अपहरण का आरोप, एसपी के पास पहुंची शिकायत

Serious allegations against Kannauj BJP District Panchayat President: कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष पर पिता के अपहरण का आरोप लगाया गया है। भांजे ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया है।‌ जिला पंचायत अध्यक्षा ने अपरहण की बात को गलत बताया है।

2 min read
Google source verification
रामकुमार, फोटो सोर्स - पत्रिका

रामकुमार, फोटो सोर्स - पत्रिका

Serious allegations against Kannauj BJP District Panchayat President: कन्नौज में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पिता के अपहरण का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमें भांजे ने बताया कि उनके मामा का अपहरण जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सहयोगियों के साथ किया है। उनसे बातचीत भी नहीं कराई जा रही है। दूसरी तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोपी का खंडन करते हुए कहा है कि उनके पिता बीमार हैं।‌ देखभाल के लिए साथ में लाए हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। घटना के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

भांजे ने लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के इंदरगढ़ थाना अंतर्गत मढ़पुरा गांव के रहने वाले रामकिशोर ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य और उनके पति पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ आकर उनके मामा का अपहरण कर लिया है जो जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के पिताजी हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनके मामा को गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया है।

मामा को आंखों से दिखाई नहीं पड़ता

रामकिशोर ने बताया कि मामा को आंखों से कुछ दिखाई नहीं पड़ता है। वे उनके साथ बीते 14 साल से रह रहे हैं। उन्होंने ही बचपन से मुझे पाला-पोसा है। उनके फोन पर बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन बातचीत नहीं करने दी गई। एसपी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।

क्या कहती हैं जिला पंचायत अध्यक्षा?

इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि पिता के अपहरण का आरोप उन पर लगाया गया है, जो निराधार है। उनके पिताजी की तबीयत खराब है, इसलिए ऐसा हुआ, और उनके पति अपने साथ घर लेकर आए हैं। कोई जबरदस्ती अपहरण जैसी घटना नहीं की गई है। पिता की देखभाल के लिए लाया गया है।

क्या कहती है पुलिस?

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी तक अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवादों से जुड़ा है। पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान रखते हुए जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना है।