मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि रविवार को भी ऐसी ही ठंडक रहेगी। शीतलहर चलने से दिन में भी गलन रहेगी। झांसी के बाद मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली भी उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक ठंडे जिलों में रहे। यहां का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
झांसी. यूपी में मौसम लगातार सर्द हो रहा है। उत्तराखंड में भारी हिमपात हुआ। जिस वजह से पहाड़ों की तरफ से सर्द हवाएं आ रहीं हैं। कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। और सूबे के कई जिलों को तापमान गिर गया है। जिस वजह से ठंड ने विकराल रुप धारण कर लिया है। झांसी को शनिवार को यूपी को सबसे ठंडा जिला रहा। 24 घंटे में झांसी का न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यहां दिनभर चली शीत लहर चली। और लोग ठंड से कंपते रहे। और गरम कपड़ों में लिपटे रहे।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि रविवार को भी ऐसी ही ठंडक रहेगी। शीतलहर चलने से दिन में भी गलन रहेगी। झांसी के बाद मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली भी उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक ठंडे जिलों में रहे। यहां का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
शनिवार को सुबह से ही बदली छाई रही। 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से वातावरण में ठंडक घुल गई। दिन में अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में तीन अंक गिरकर 18 डिग्री सेल्यिसस रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप खिली मगर हवाओं ने उसका असर नहीं पड़ने दिया। दिन भर शीतलहर चलती रही। शाम होते-होते ठंडक और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना है। और पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में शीतलहर चलेगी। न्यूनतम तापमान में और भारी गिरावट आ सकती है। कोहरा घना छा सकता है। इसके पीछे बड़ी वजह है पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात का। राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम एकाएक बदल गया है। तापमान में भारी गिरावट आ गई है।
यह भी पढ़ें... यूपी में शीतलहर तेज, दिल और सांस के 11 मरीजों ने तोड़ा दम