झांसी

कानपुर सेंट्रल-झांसी-मदुरई स्पेशल ट्रेन, 2479 किलोमीटर की यात्रा 47 घंटे 5 मिनट में, देखें टाइम टेबल

Holi Special Train: उत्तर मध्य रेलवे होली के अवसर पर मदुरई से कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चला रही है। यह ट्रेन झांसी, भोपाल, नागपुर, और विजयवाड़ा होते हुए मदुरई जाएगी।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Kanpur Central-Jhansi-Madurai Holi Special Train: उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से मदुरई के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है जिसमें सामान्य श्रेणी के साथ स्लीपर और एयर-कंडीशन डिब्बे भी रहेंगे। यह गाड़ी मदुरई से शुक्रवार को खुलेगी जबकि कानपुर से बुधवार को चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मदुरई से 27 फरवरी से 27 मार्च के बीच यह ट्रेन चलेगी। जबकि कानपुर से 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच चलेगी। 2479 किलोमीटर की यात्रा 47 घंटे 5 मिनट में पूरी होगी।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: कानपुर से प्रयागराज, भुसावल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

मदुरई से 01928 नंबर की गाड़ी चलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मदुरई से ट्रेन संख्या 01928 रात में 23:35 पर खुलेगी, जो विंडुक्कल, करूर, नामक्कल, सेलम, जोलारपेट, काटपाड़ी, रेणिगुंटा, गूडूर, नेल्लूर, आंगोल, तेनाली होते हुए विजयवाड़ा शाम को 18:45 पर पहुंचेगी। खम्मम, वारंगल, रामगुंडम, सिरपुर कागजनगर, वल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, और इटारसी होते हुए भोपाल 17:05 पर पहुंचेगी। ललितपुर के बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रात की 22:30 पर आएगी। 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद गाड़ी उरई और पुखरायां होते हुए कानपुर सेंट्रल 4:30 पर पहुंचेगी।

कानपुर से 01927 बनकर चलेगी

जबकि कानपुर से यह गाड़ी 01927 प्रत्येक बुधवार को सुबह 8:10 पर खुलेगी और पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 12:40 पर पहुंचेगी। ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, वल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा 10:30 पर पहुंचेगी। तेनाली, आंगोल, नामक्कल, नेल्लूर, रेणिगुंटा, काटपाड़ी, जोलारपेट, सेलाम, करूर, विंडुक्कल रुकने के बाद मदुरई 7:15 पर पहुंचेगी। रास्ते में कुल 28 स्टॉपेज हैं।

139 पर फोन करें।

जिसमें सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के तीन डिब्बे रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए 139 पर फोन करें।

Updated on:
25 Feb 2026 08:57 pm
Published on:
25 Feb 2026 08:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर