
फोटो सोर्स- ChatGPT
cylinder blast in Jhansi: बीती रात सिलेंडर में आग लगने से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि कमरे की सीमेंटेड शेड उड़ गई। विस्फोट की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बगल में पुलिस चौकी स्थित है। सिपाही भी चौकी छोड़कर बाहर निकल आए। घटना की जानकारी की गई। घर का ऊपरी मंजिल धू-धू कर जल रहा था। आनन-फानन फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बातचीत के दौरान जानकारी हुई कि महिला ने मंदिर में दीया जलाया था और नीचे आ गई। इसके बाद विस्फोट हो गया। मामला नैनागढ़ चौकी के पास का है।
उत्तर प्रदेश के झांसी में नैनागढ़ चौकी के पास रहने वाले जगदीश ऑटो रिक्शा चलाता है। बीती रात वह ऑटो रिक्शा चला कर घर पहुंचा था और बाहर ही दुकान पर बैठ गया। इधर बहू घर के ऊपरी मंजिल पर स्थित मंदिर में दीया जलाने के लिए गई थी। दीया जलाने के बाद वह वापस नीचे आ गई। थोड़ी देर बाद जोर का धमाका हुआ और ऊपरी कमरे की सीमेंटेड शेड उड़ गई। आग की लपटे ऊंची ऊंची उठने लगी। छत पर जाने के सारे रास्ते बंद हो गए थे।
विस्फोट की आवाज सुनकर लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। इधर चौकी पुलिस आवाज सुनकर बाहर आ गई और उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विस्फोट के पास भी आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठ रही थीं।
जगदीश सिंह ने बताया कि ऊपर के कमरे में सिलेंडर सहित अन्य सामान भी रखा हुआ था। आग में जलकर सब कुछ राख हो गया, भरे हुए गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि लोग अपना घर छोड़कर सड़क पर आ गए। घटना की सत्यता जानने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
Published on:
17 Apr 2026 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
