झांसी

लालू यादव के परिवार में विवाद: महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव बोली- शर्मशार करने वाली घटना

Vice President Arpana Yadav said about Lalu Yadav family dispute झांसी पहुंची राज महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने लालू यादव के परिवार में चल रहे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बोलीं, "किसी भी परिवार के लिए यह दुखद है।"

2 min read
Nov 18, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Vice President Arpana Yadav said about Lalu Yadav family dispute झांसी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने बिहार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ सबका विकास" को याद किया।‌ इसके साथ ही लालू यादव के परिवार में चल रहे विवाद पर भी उन्होंने टिप्पणी की। अपर्णा यादव ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और जब इस तरह के बड़े परिवार में ऐसी घटनाएं होती हैं तो और भी सोचने का विषय हो जाता है।

सबका साथ सबका विकास से मिली सफलता

उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की जीत है। जनता ने एनडीए के पक्ष में वोट दिया है। बीजेपी ने लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्य किया है।

परिवार की लड़ाई दुर्भाग्यपूर्ण

अर्पणा यादव पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। लालू यादव के परिवार में चल रही लड़ाई पर पूछे गए सवाल पर अर्पणा यादव ने कहा कि किसी के भी घर में इस प्रकार की लड़ाई होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस प्रकार से लालू यादव की बेटी ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया है। इस संबंध में एक्स पर पोस्ट भी किया गया है। वह दुखद है।

रोहिणी आचार्य ने घर छोड़ते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी

लाल यादव की बेटी रोहिणी आचार्य विधानसभा चुनाव के बाद घर छोड़कर निकल आई थी। उन्होंने अपना विरोध सोशल मीडिया पर भी व्यक्त किया है। रोहिणी आचार्य के संबंध में पूछे गए सवाल पर अर्पणा यादव ने कहा कि वह एक महिला है और उनका बहुत सम्मान करती हूं। इस प्रकार की घटना किसी भी परिवार के साथ हो, काफी आपत्तिजनक है। जब इतने बड़े परिवार में इस प्रकार की घटना हो रही है, यह सोचने का विषय है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर