झांसी

केंद्र में मंत्री बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडेय ने सबसे पहले उठाया ये बड़ा कदम, जल्द होगा यहां विकास कार्य

-इस क्षेत्र ने भर दी मोदी और भाजपा की झोली, आभार जताने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

2 min read
Jun 03, 2019
केंद्र में मंत्री बनने के बाद महेंद्र नाथ पांडेय ने सबसे पहले उठाया ये बड़ा कदम, जल्द होगा यहां विकास कार्य

झांसी. सन् 2014 के बाद 2019 में भी लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी की झोली में सभी चारों सीटों को डालने वाले बुंदेलखंड की जनता से भाजपा नेता गदगद हैं। इसलिए केंद्र में मंत्री बनने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय झांसी पहुंचे। यहां पर उन्होंने इस अभूतपूर्व जीत को जनता की जीत बताया। इसका सारा श्रेय जनता के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया। इस ऐतिहासिक जीत के लिए उन्होंने बुंदेलखंड की जनता का आभार भी जताया।

टाल गए बुंदेलखंड राज्य का सवाल

केंद्रीय कौशल विकास मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय सोमवार को झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की जनता का आभार जताया। वहीं, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मिली जीत का श्रेय जनता के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के दायित्वदारों को है। इस दौरान वह पृथक बुंदेलखंड राज्य के सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के संवर्धन के लिए राज्य की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। यहां पहले से भी कई योजनाएं दी हैं और उनका असर दिखलाई पड़ रहा है। इसके साथ-साथ आगामी दिनों में भी बुंदेलखंड के लिए प्लान तैयार कर यहां का विकास कराया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय करेगा पार्टी हाईकमान

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के आगामी प्रदेश अध्यक्ष के संबंध में उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी हाईकमान को करना है। पार्टी की एक व्यक्ति, एक पद की स्पष्ट नीति है। इसी के तहत उचित समय आने पर पार्टी हाईकमान द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

इन लोगों ने किया स्वागत

केंद्रीय कौशल विकास मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का झांसी पहुंचने पर झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी व अन्य भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Updated on:
03 Jun 2019 06:06 pm
Published on:
03 Jun 2019 05:55 pm
Also Read
View All