झांसी

मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी…मरने से पहले युवक का आखिरी संदेश, शादी को अभी 10 महीने ही हुए थे

पत्नी के मायके से वापस न आने से आहत 24 साल के स्क्रैप कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी को अभी 10 महीने ही हुए थे। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

2 min read
Mar 07, 2026

झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान स्क्रैप कारोबारी अंकन जोशी (24) की मौत हो गई। पत्नी के मायके से वापस न आने से परेशान होकर उसने जहर खा लिया। जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी और उसके परिजनों को मौत का जिम्मेदार बताया गया है।

ये भी पढ़ें

भैया छोड़ दो…चीखती रही बहन, फिर भी मौत होने तक चाकू से हमला करता रहा भाई, मां को भी‌ किया लहूलुहान

विवाद के बाद मायके चली गई थी पत्नी

मृतक की पहचान अंकन जोशी उर्फ अंकित (24) पुत्र राजू जोशी के रूप में हुई है। वह झांसी से सटे करेरा जिला शिवपुरी का रहने वाला था। स्क्रैप खरीद-फरोख्त का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, 29 अप्रैल 2025 को अंकन की शादी डबरा निवासी प्रीति से हुई थी। 21 फरवरी को प्रीति मायके जाना चाहती थी, लेकिन अंकन इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नाराज होकर अंकन खुद ही पत्नी को उसके मायके छोड़ आया। इसके बाद कई दिन बीतने पर भी प्रीति ससुराल नहीं लौटी।

ससुर लेने गए, फिर भी नहीं आई

अंकन के पिता राजू जोशी के मुताबिक, वह गुरुवार को बहू को लेने उसके मायके गए थे। लेकिन बहू और उसके परिवारवालों ने उसे भेजने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब अंकन खुद लेने आएगा, तभी वह ससुराल जाएगी।

खबर मिलते ही खा लिया जहर

जब यह बात अंकन को पता चली तो वह काफी परेशान हो गया। इसी दौरान उसने घर पर सल्फास की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसने मां और भाई को बताया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेब से मिला सुसाइड नोट

तलाशी के दौरान अंकन की जेब से डायरी के पन्ने पर लिखा चार लाइन का सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी, सास-ससुर, मामी और उसकी बहनें जिम्मेदार हैं।

पुलिस कर रही जांच

नवाबाद पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना करेरा क्षेत्र की है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट वहां की पुलिस को भेजी जाएगी और आगे की जांच वही करेगी।

Updated on:
07 Mar 2026 03:14 pm
Published on:
07 Mar 2026 03:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर