झांसी

प्री मानसून का कहर: 4 अप्रैल को आंधी तूफान, बादल गरजने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

Pre-monsoon havo: प्री मानसून के दौरान अचानक मौसम में बड़े उलटफेर की संभावना बनी रहती है। आंधी तूफान के साथ बादल गरजने लगते हैं। ओलावृष्टि भी होती है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

2 min read
Apr 03, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Pre-monsoon havoc: मौसम विभाग के अनुसार फ्री मानसून के दौरान अचानक बड़ा परिवर्तन आता है, देखते-देखते बादल गरजने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो जाती है। इस दौरान ओलावृष्टि गिरने की कोई संभावना बनी रहती है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन प्री-मानसून के दौरान होने वाले उलटफेर से इनकार नहीं किया जा सकता। मौसम विभाग के अनुसार आज झांसी आसमान में बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान छत्तीस डिग्री रहने की संभावना है, रात में मौसम बदल सकता है। शनिवार 4 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंधी चलने की संभावना है। आने वाले 6 दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।‌

ये भी पढ़ें

इलाज कराने गई युवती ने जाने माने न्यूरोसर्जन पर लगाया आरोप, बोली- कपड़े खोलने को कहा, मुकदमा दर्ज

कैसा रहेगा झांसी में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज झांसी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहेगा। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

शनिवार 4 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज और चमक के साथ आंधी चल सकती है। बारिश होने की संभावना है। शनिवार का तापमान 19 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम की प्रभावित करेंगी। आधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

कैसा रहेगा 9 अप्रैल तक मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार का तापमान 19 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मंगलवार 7 अप्रैल का तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बुधवार 8 अप्रैल का तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24% बारिश हो सकती है। आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की भी संभावना है। 9 अप्रैल गुरुवार का तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर