murder in Jhansi: झांसी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी झांसी ने घटना की जानकारी दी।
Property dealer murdered in Jhansi: झांसी में अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक को गोली मार दी जो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीश श्रीवास पुत्र अशोक श्रीवास निवासी नई बस्ती को उस समय गोली मार दी गई जब वह शादी का कार्ड बांट रहा था। मऊरानी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशु मंदिर के पास से निकल रहा था। उसी समय पीछे से आए बाइक सवारों ने पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही सतीश श्रीवास जमीन पर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया।
गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मऊरानी थाना पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र से सतीश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिवार वालों से इस संबंध में बातचीत हुई है। उनका मानना है कि निजी संबंधों को लेकर यह घटना हुई है। घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जिसमें मऊरानी थाना क्षेत्र की टीम भी शामिल है।