झांसी

झांसी में 524 गैस सिलेंडरों की चोरी का खुलासा: 7 गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस को मिली सफलता

Stolen cylinder recovered: झांसी में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी होने का खुलासा करते हुए पुलिस ने 524 सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने यह जानकारी दी। बरामद सिलेंडरों को रिलीज कराने के संबंध में भी उन्होंने जानकारी दी।

2 min read
Mar 11, 2026
फोटो सोर्स- झांसी पुलिस

524 gas cylinder theft case: झांसी में 524 गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की चोरी होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके खुलासे के लिए एसएसपी ने कई टीमें लगाई थीं। सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद ट्रक मालिक से भी बातचीत हुई। अंततः मुठभेड़ में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके मिली जानकारी के आधार पर तीन और अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी का एक कर्मचारी भी इसमें शामिल है। ‌

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद

मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी में सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी हो गया था। बाद में खाली ट्रक सड़क किनारे बरामद हुआ था, जिसका खुलासा आज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें जावेद, सुमित, रितिक निवासीगण प्रेम नगर और आमिर शामिल हैं।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया

एसएसपी झांसी ने बताया कि 6 मार्च को सिपरी बाजार थाना को सूचना मिली कि 524 गैस सिलेंडर से लदा ट्रक चोरी हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर ट्रक को ट्रेस करने के लिए कई टीमें में लगाई गईं। कुछ दिन बाद खाली ट्रक बरामद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज को देखा गया, इसके साथ ही ट्रक मालिक और उसके निकट सहयोगियों से भी बातचीत की गई।

13 लाख रुपए में हुआ था समझौता

टीमों की चोरी की घटना के खुलासे के लिए लगाई गई टीमों के प्रयास से घटना का सफल अनावरण किया गया है। जावेद, रितिक, सुमित और आमिर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। ट्रक चोरी की योजना को रितिक और जावेद ने बनाया था। आमिर गैस एजेंसी में काम करता है। उसी से इनका 13 लाख रुपए में समझौता हुआ था।

379 भरे और 135 खाली सिलेंडर बरामद

एसएसपी ने बताया कि 11 लाख 10 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं। 524 सिलेंडर में 379 सिलेंडर भरे और 135 खाली हैं। 135 सिलेंडर के बेचने की रकम 83820 रुपए भी बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त से मिली जानकारी के बाद शुभंकर, अभिषेक, और सुरेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। सातों को रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है।

बरामद सिलेंडर को जल्द रिलीज कराने का होगा प्रयास

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द से जल्द बरामद किए गए सिलेंडर को रिलीज करा कर एजेंसी के सुपुर्द करने का प्रयास किया जाएगा। ऋतिक और जावेद ने बताया कि ट्रक के मालिक को कुछ पैसा देना था। जिसको लेकर इन्होंने चोरी की योजना बनाई।

Also Read
View All

अगली खबर