9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस पर हमला करने वाला तीन दिनों से घर में कैद, बोला- अदालत में आत्मसमर्पण करूंगा

Jhansi news: झांसी में पुलिस पर हमला करने वाला बीते तीन दिनों से घर में कैद है और पुलिस गिरफ्तार करने के लिए बाहर खड़ी है। आरोपी का कहना है कि उसे साजिशन फंसाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
घर की बालकोनी में खड़ा आरोपी, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Jhansi crime news: झांसी में पुलिस से बचने के लिए हमलावर पिछले तीन दिनों से घर में कैद है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस बाहर इंतजार कर रही है। आरोपी का कहना है कि वह कोर्ट में पुलिस के साथ नहीं जाएगा। पुलिस अदालत में पेश करने के लिए घर के सामने मौजूद है। आरोपी के खिलाफ पुलिस पर पत्थरों से हमला करने का मामला दर्ज है। घटना प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने पत्नी और सास सहित पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस अदालत पेश करने ले जा रही है

तीन दिनों से घर में‌ कैद

उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के न्यू आजाद पुर निवासी संतोष श्रीवास पिछले तीन दिनों से घर में कैद है। घर के सभी सदस्य अंदर बंद हैं। बालकनी में खड़े होकर अपनी बात रख रहा है। कहता है कि वह पुलिस के साथ अदालत नहीं जाएगा। उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

बेची गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने किया सीज

आरोपी का कहना है कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बेची थी। जिसका पैसा भी उसे नहीं मिला है। इसी बीच पुलिस ने गाड़ी को बिना कागज के सीज कर दिया। जिसे उन्होंने अदालत से छुड़ा लिया। इसी बात को लेकर विपक्षी उससे रंजिश मानने लगे। उन्होंने इस मामले में उसे फंसाया जा रहा है।

क्या कहती है पुलिस?

इस संबंध में पुलिया नंबर 9 चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने थाना में तहरीर देकर बताया कि आजाद पुर मोहल्ला निवासी के खिलाफ आईजीआरएस में शिकायत मिली थी। शिकायत के संबंध में जांच के लिए वह मौके पर गए थे। संतोष श्रीवास शराब के नशे में पुलिस के साथ अभद्रता की। मौके पर परिजन भी आ गए और महिलाओं ने छत के ऊपर से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

पथराव से मौके पर मची भगदड़

जिससे बचने के लिए पुलिस वालों को इधर-उधर भागना पड़ा। गाड़ी के शीशे भी टूट गए, पुलिस का कैमरा भी टूट गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया गया। पिछले तीन दिनों से आरोपी और उसके परिजन घर में कैद हैं। पुलिस घर के बाहर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए खड़ी है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की सख्त घेरेबंदी के कारण आरोपी संतोष ने अपनी पत्नी और सास के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बीते तीन दिनों से 10 पुलिसकर्मी घर के बाहर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे थे। अंततः आरोपी को पुलिस के आगे झुकना पड़ा। अब पुलिस गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर रही है। ‌