झांसी

रक्षक भाई बना ‘भक्षक’; रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के बाद पहले काटे छोटी बहन के सिर के बाल और फिर…

Up Crime: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने रक्षाबंधन के दिन पहले बहन से राखी बंधवाई और फिर उसके सिर के बाल काट डाले। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Aug 11, 2025
झांसी में भाई ने की बहन की हत्या। फोटो सोर्स-ai

Up Crime: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे पहले भाई ने अपनी बहन से राखी बंधवाई और उसके बाद बहन के सिर के बाल काट दिए।

ये भी पढ़ें

UP अधिकारी के आदेश ने उड़ाई CM योगी की नींद! यादव और मुस्लिम को किया ‘टारगेट’; ताबड़तोड़ लिया गया ये एक्शन

झूठी आन की खातिर भाई ने की बहन की हत्या

मामला गरौठा के चंदापुर गांव का बताया जा रहा है। रविवार को झूठी आन की खातिर भाई ने बहन की हत्या कर दी। मृतका का नाम पुच्चू ( उम्र-18, पिता का नाम- पप्पू अहिरवार ) बताया जा रहा है।

दो दिन पहले की थी बहन के प्रेमी ही हत्या

आरोपी भाई ने पुच्चू की हत्या करने के बाद उसका शव दादा महाराज चबूतरा के पास पानी से भरी खदान में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी अरविंद द्वारा किए कांड की जानकारी उसके पिता ने पुलिस को दी। अरविंद ने बहन के प्रेमी विशाल की भी हत्या दो दिन पहले कर दी थी। अरविंद और प्रकाश देर रात पुलिस के हत्थे चढ़े। युवती के परिजनों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

पुणे से झांसी 7 अगस्त को पहुंचा था आरोपी

पुलिस पूछताछ में मृतका के परिजनों ने बताया कि पुच्चू ने शनिवार को अपने भाई अरविंद को राखी बांधी। परिजनों के मुताबिक, टहरौली निवासी विशाल से पुच्चू के प्रेम संबंध थे और इसी बात से उसका भाई अरविंद नाराज था। अरविंद पुणे से झांसी 7 अगस्त को आया था।

पहले सिर के बाल काटे और फिर कर दिया बहन का मर्डर

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुच्चू को अपने साथ अरविंद राखी बंधवाने के बाद बाहर घुमाने ले गया। इसके बाद वह अपनी बहन को गांव के बाहर दादा महाराज चबूतरा ले गया। इस दौरान आरोपी के साथ उसका साथी प्रकाश मौजूद था। यहां पहले उसने अपनी बहन के सिर के बाल काटे और बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी उसका शव खदान में फेंककर मौके से फरार हो गया। 8 अगस्त को आरोपी ने बहन के प्रेमी विशाल की भी हत्या कर दी थी। धसान नदी के पास उसका शव मिला था।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

युवती के पिता पप्पू ने पुलिस को बताया कि अरविंद ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर विशाल एवं पुच्चू की हत्या की है। मामले को लेकर SSP बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि छानबीन में ऑनर किलिंग का मामला पाया गया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें

पुलिसवाले बने जल्लाद! नाबालिग को दी गई थर्ड डिग्री; प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान; जानें सनसनीखेज मामला

Published on:
11 Aug 2025 11:23 am
Also Read
View All

अगली खबर