झांसी

Western disturbance effect: इन जिलों में हुई बारिश, मौसम ने बदला करवट, ठिठुरन बढ़ी

Rain fell in these districts: पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में दिखाई पड़ रहा है, जहां बारिश हुई है। आज रात में भी इन जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

2 min read
Feb 18, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Western disturbance active: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर पूर्वानुमान जारी किया था, जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश होने की संभावना थी। जिसको देखते हुए आज फर्रुखाबाद, इटावा, झांसी में बारिश का असर देखा गया। झांसी में भी आज बारिश होने का पूर्वानुमान है। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे।

ये भी पढ़ें

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बाप-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल

कैसा रहेगा झांसी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार झांसी में आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। देर रात बारिश होने की संभावना है। 31 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 19 फरवरी, गुरुवार, का तापमान 15 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की विशेष संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इटावा का मौसम?

इटावा में आज सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।‌ इसका असर मौसम पर दिखाई पड़ा। सूरज की गर्मी में नमी रही। करीब 1 घंटे तक बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में भी कमी आई। लोगों को बढ़ते तापमान के बीच ठंड का एहसास हुआ। आगामी 19 फरवरी को सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद का मौसम?

फर्रुखाबाद में भी आज आसमान में सुबह से बादल छाए रहे, जिससे तापमान में कमी आई। बीते कई दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा था, इसमें भी रुकावट आई। दिन में बूंदाबांदी भी हुई है। रात में आसमान में बादल छाए रहेंगे, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 30 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिस पर पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।

Also Read
View All

अगली खबर