झुंझुनू

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली से बस में 1 करोड़ 54 लाख रुपए लाते 3 युवक गिरफ्तार…2 सीकर, 1 झुंझुनूं का

यूपी नम्बरों की बस में दिल्ली से नकदी लाते तीन युवकों को पुलिस की स्पेशल टीम व एफएस टीम ने मंगलवार को दस्तयाब किया है।
2 min read
Apr 03, 2024
3_youths_caught_bringing_rs_1_crore_54_lakh.jpg

झुंझुनूं. यूपी नम्बरों की बस में दिल्ली से नकदी लाते तीन युवकों को पुलिस की स्पेशल टीम व एफएस टीम ने मंगलवार को दस्तयाब किया है। टीम ने इनके पास से एक करोड़ 54 लाख 90 हजार 600 रुपए जब्त किए हैं। एसपी राजर्षि राज वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना में पुलिस की टीमें सक्रिय होकर कार्य कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली कि एक बस में बड़ी मात्रा में नकदी आ रही है। चिड़ावा शहर में पिलानी चौराहे पर यूपी नम्बरों की एक बस की जांच की गई। बस में बैठे तीन संदिग्ध युवकों के सामान की जांच की तो उनमें एक करोड़ 54 लाख 90 हजार 600 रुपए मिले। जिनको जब्त कर मोहम्मद जावेद (37) निवासी वार्ड नम्बर पंद्रह बकरा मंडी सीकर शहर, मोहम्मद मंजूर (33) निवासी वार्ड नौ कालती हवेली के पास झुंझुनूं तथा मोहम्मद आसिफ (32) निवासी वार्ड 62 अलीमा मस्जिद के पास सीकर को दस्तयाब किया गया।

एसपी ने बताया कि रुपयों को लेकर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एक बार बकरे खरीदने की बात कही, लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। अब इनकी जांच अलग से इनकम टैक्स विभाग भी करेगा। यह कार्रवाई एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन व आरपीएस विकास धींधवाल के सुपरविजन में की गई। टीम में चिड़ावा थानाधिकारी विनोद सामरिया, कार्यपालक मजिस्ट्रेट दिनेश घासोलिया, डीएसटी टीम के एएसआई पवन कुमार, शेरसिंह फोगाट व अन्य शामिल थे।

मामले में एसपी से जब सवाल किया कि क्या नोट हवाला के हैं, तो उन्होंने कहा कि नोट कहां किसने दिए हैं, इसका अनुसंधान किया जा रहा है। इनकम टैक्स विभाग भी इसकी जांच कर रहा है। अधिकतर नोट पांच सौ रुपए के हैं। यह नोट चार पिट्ठू बैग में रखे हुए थे। यह बस दिल्ली से झुंझुनूं होते हुए लाडनूं तक चलती है।

Published on:
03 Apr 2024 04:25 pm
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम