झुंझुनू

Rajasthan: तीन मासूम बेटियों के सिर से बचपन में उठा पिता का साया, पैदल जा रहे युवक को पिकअप ने कुचला, देखें CCTV वीडियो

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में गैस सिलेंडर से भरे पिकअप ने रिवर्स लेते समय पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की तीन बेटियां हैं, जिनके सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया।

less than 1 minute read
Dec 12, 2025
मृतक नरेश कुमार (फोटो-पत्रिका)

झुंझुनूं। अरड़ावता रोड पर रेलवे फाटक के पास गुरुवार दोपहर गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप ने पैदल जा रहे 34 वर्षीय युवक को कुचल दिया, इससे युवक की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद चालक की लापरवाही साफ दिख रही है।

रसीदपुर खेरिया (उत्तर प्रदेश) निवासी नरेश कुमार पुत्र शंकरपाल दोपहर करीब दो बजे पैदल जा रहा था। तभी गैस एजेंसी की पिकअप का चालक अचानक तेज रफ्तार में गाड़ी को रिवर्स ले आया। इससे नरेश पीछे के टायर के नीचे आ गया। फुटेज में दिख रहा है कि टायर उसके ऊपर से निकल गया और नरेश आगे-पीछे के पहियों के बीच फंस गया।

ये भी पढ़ें

Kota News: ज्वैलरी शोरूम में व्यापारी को अचानक आया हार्ट अटैक, सीपीआर देते ही उठकर खड़ा हो गया, देखें वीडियो

इसके बाद चालक नीचे उतरा और नरेश को बाहर निकाला। उसे राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से झुंझुनूं रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नरेश कई वर्षों से चिड़ावा में ही परिवार के साथ रह रहा था और रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चाट बेचकर गुजर-बसर करता था। उसकी तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र तीन से छह वर्ष के बीच है।

चालक के खिलाफ रिपोर्ट

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नरेश के भाई मुकेश ने पिकअप चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पिकअप चालक ने लापरवाही बरती। उसने बगैर पीछे देखे ही गाड़ी को रिवर्स में दौड़ा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Jodhpur Murder: पिता के हत्यारे CISF जवान को पुलिस ने रिमांड पर लिया, पूछताछ में ये वजहें आईं सामने

Published on:
12 Dec 2025 09:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर