झुंझुनू

चुनावों की आहट के बीच 4 अक्टूबर को राजस्थान में अमित शाह करने वाले हैं ऐसा

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 02, 2018
raipur
Amit Shah will be in Sikar on 4th october 2018

झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार अक्टूबर को सीकर के दौरे पर रहेंगे।

वे यहां पर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर की ओर से निकाली गई सैनिक सम्मान यात्रा का समापन करेंगे और पूर्व सैनिकों, सैनिक एवं शहीद परिवारों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

शाह के दौर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को यहां एक बैठक हुई, जिसमें बाजौर, सांसद संतोष अहलावत सहित अन्य भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बाजौर ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सैनिक और शहीद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा उठाए गए कदमों पर आभार जताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गई। उल्लेखनीय है कि बाजौर द्वारा पिछले 15 महीनों से प्रदेशभर में सैनिक सम्मान यात्रा निकाली जा रही थी और चार अक्टूबर को इसका समापन होगा।

Updated on:
02 Oct 2018 09:53 pm
Published on:
02 Oct 2018 07:35 pm