6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर राजस्थान के विधायक को किससे सता रहा जान का डर

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Dhiraj gurjar

भीलवाड़ा। राजस्थान में जहाजपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर ने भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक से अपनी जान का खतरा बताया है। खतरे को देखते हुए विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा की मांग की है ।

भीलवाड़ा में छह दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर ने आरोप लगाया कि यहां की पुलिस गत दो पखवाड़े से उसकी जान के पीछे पड़ी है और लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है ।

गत दिनों उसके सगे भाई नीरज गुर्जर को पुलिस ने अधीक्षक के कहने पर कोटड़ी से लौटते हुए बिना काम रोक कर थाने ले जाकर धमकाया और यातनाएं दी और उसे जबरन गिरफ्तार दिखा दिया जबकि उसके खिलाफ ना तो कोई गिरफ्तारी वारंट था और ना ही कोई मामला लम्बित था और फिर सुबह बिना काूननी कार्यवाही किए छोड़ दिया ।

इस मामले में धीरज गुर्जर का कहना है कि 14 सितम्बर को जहाजपुर विधानसभा के पांच हजार कांग्रेस समर्थकों ने अजमेर जाकर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बीजू जार्ज जोसेफ़ को पुलिस प्रताडऩा और सुरक्षा की मांग की थी तथा भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक के खिलाफ़ जांच की मांग की थी जिस पर उन्होंने शीघ्र जांच का आश्वासन दिया था। पर उन्होंने भी तीन सप्ताह में भी कोई जांच नहीं की है।

इसके बाद 22 सितम्बर की जिला प्रशासन को भीलवाड़ा में 27 सितम्बर को रैली ज्ञापन और धरने की सूचना समय पूर्व दी थी और अपने खून से लिखा ज्ञापन भी दिया पर जनता की मांगों की सुनवाई करने के बजाय मेरे और सगे भाई नीरज के साथ सात अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ तीन दिन पहले एक नया मुक़दमा दर्ज कर लिया और अब उन्हें गिरफ़्तारी के लिए धमका रहे है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग