झुंझुनू

झुंझुनूं जिले का एक और लाडला शहीद, बेटी की सगाई की थी, शादी के लिए आना वाला था गांव

बगड़ थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत अलीपुर के गांव मालीगांव का लाडला देश के लिए शहीद हो गया। जम्मू-कश्मीर में राजौरी से 25 किलोमीटर दूर दो आतंकियों ने सेना की एक कंपनी पर हमला किया। मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए हैं।

2 min read
Aug 11, 2022
झुंझुनूं जिले का एक और लाडला शहीद, बेटी की सगाई की थी, शादी के लिए आना वाला था गांव

झुंझुनूं. बगड़ थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत अलीपुर के गांव मालीगांव का लाडला देश के लिए शहीद हो गया। जम्मू-कश्मीर में राजौरी से 25 किलोमीटर दूर दो आतंकियों ने सेना की एक कंपनी पर हमला किया। मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए हैं। लेकिन इस हमले में मालीगांव का राजेन्द्र भाम्बू भी शहीद हो गया। राजेंद्र का प्राथिव देह शुक्रवार को गांव पहुंचेगी।

राजेन्द्र प्रसाद के तीन बच्चे है। दो बेटियां और एक है। शहीद राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी तारामणी अपनी दो बेटियों को प्रिया, साक्षी तथा बेटा अंशुल भाम्बू के साथ गांव में रहती है। शहीद के भतीजे विजेंद्र ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद 16 जुलाई को ही छुट्टी काट कर ड्यूटी पर गए थे। नवम्बर में बेटी की शादी के लिए आने वाले थे। अब उनके शहीद होने की सूचना आई है।

राजेन्द्र प्रसाद 21 साल की उम्र में ही 23 फरवरी 1995 को सेना में भर्ती हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि अभी नवम्बर में ही आने वाले थे। राजेन्द्र प्रसाद ने अपनी बेटी की सगाई की थी। बेटी का शादी के लिए छुट्टी आने की तैयारी थी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी परवेज हुसैन ने बताया कि शहीद राजेन्द्र प्रसाद की पार्थिव देह गुरुवार को झुंझुनूं पहुंचेगी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजेन्द्र प्रसाद वर्तमान में जम्मू कश्मीर में राजौरी में तैनात थे। दो आतंकवादी आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। दोनों तरफ से हुई गोली बारी में राजेन्द्र प्रसाद शहीद हो गए। दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। हमला राजोरी के परगल में हुआ था। इस हमले में तीन जवान शहीद हुए हैं।

राजोरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस में आतंकियों ने घुसने की कोशिश की थी। इस पर अलर्ट जवानों ने संदिग्धों को देख फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने भी गोली चलाई।

दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दोनों आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की तरफ हुई गोलीबारी में राजेन्द्र प्रसाद सहित तीन जवान शहीद हो गए।

Published on:
11 Aug 2022 05:52 pm
Also Read
View All