झुंझुनू

सेना में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, भर्ती के लिए आज से शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सेना में कॅरियर बनाकर देश सेवा करने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। अग्निवीर योजना में भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण मंगलवार से शुरू हुए। भारतीय थल सेना में अग्निवीर योजना के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ऑफिस सहायक आदि पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रकिया 13 फरवरी से शुरू होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2024, 2:50 PM IST
agniveer.jpg

सेना में कॅरियर बनाकर देश सेवा करने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। अग्निवीर योजना में भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण मंगलवार से शुरू हुए। भारतीय थल सेना में अग्निवीर योजना के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ऑफिस सहायक (क्लर्क) / स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, एन.ए/एन.ए (वेटेरीनरी) और महिला सेना पुलिस आदि पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रकिया 13 फरवरी से शुरू हो गई। पंजीकरण 22 मार्च 2024 तक होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी joinindianarmy. nic. in वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करा कर आवेदन कर सकते हैं।


अग्निवीर योजना भर्ती प्रकिया में राज्य, राष्ट्रीय तथा अन्त: राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी एवं आई.टी.आई किए हुए अभ्यर्थियों के लिए बोनस अंक का भी प्रावधान किया गया है । इससे खिलाड़ियों को भी सेना में जाने का अवसर मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें : RPSC ने इस बड़ी भर्ती में आयु सीमा को लेकर जारी किया ये आदेश, 6 मार्च तक कर सकेंगे Online Apply



एआरओ ने बताया कि सेना में भर्ती प्रकिया दो भाग में पूरी होगी । प्रथम भाग में कम्यूटराईजड् ऑनलाईन परीक्षा 22 अप्रेल को होगी। दूसरे भाग में शारीरिक दक्षता टेस्ट और मेड़िकल टेस्ट लिया जाएगा। लिखित परीक्षा मे सफल अभ्यर्थियों को ही टेस्ट में बुलाया जाएगा। अनूपगढ, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, झुंझुनुं एवं श्रीगंगानगर जिलों के अभ्यर्थियों के द्वितीय भाग परीक्षा के लिए स्थान व दिनांक संबंधित जानकारी झुंझुनूं सेना भर्ती कार्यालय द्वारा दी जाएगी।

Published on: