1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC ने इस बड़ी भर्ती में आयु सीमा को लेकर जारी किया ये आदेश, 6 मार्च तक कर सकेंगे Online Apply

RPSC Senior Teacher Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में आयु सीमा को लेकर शिथिलन जारी किया है। अभ्यर्थी वरिष्ठ अध्यापक के पदों के ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च तक कर सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 13 Feb 2024, 9:56 AM IST

rpsc_recruitment_2024.jpg

RPSC Recruitment 2024 Age Limit: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के तहत आयु सीमा में शिथिलन का आदेश जारी किया है। इसके तहत जो अभ्यर्थी 31 दिसम्बर 2020 को आयु सीमा के भीतर था उसे 31 दिसम्बर 2024 तक उसी आयु सीमा का माना जाएगा।

सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) के पदों के ऑनलाइन आवेदन 29 फरवरी तक जारी हैं। वरिष्ठ अध्यापक के पदों के ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च तक लिए जाएंगे। दोनों विज्ञापनों में आयु की गणना का आधार 1 जुलाई 2024 को मानकर किया गया। राज्य सरकार द्वारा 23 सितम्बर 2022 को सेवा नियम में किए गए संशोधन को विज्ञापन की आयु सीमा में जोड़ा गया है। इसके तहत जो अभ्यर्थी 31 दिसम्बर 2020 को आयु सीमा के भीतर था उसे इसे वर्ष 31 दिसम्बर तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं। अन्य शर्तें-नियम यथावत रहेंगे।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने दी युवाओं को सौगात, 3,552 पदों पर होगी भर्ती