
Rajasthan Govt Jobs: जयपुर। राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। विभिन्न विभागों में 3,552 पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि उल्लेखनीय है कि लेखानुदान (बजट) 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसकी क्रियान्विति पर राज्य सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3 हजार 552 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। इससे युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिल सकेंगे और उनका भविष्य सुरक्षित होगा। इन पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2 हजार 788 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 764 पद शामिल हैं।
बजट में की थी 70 हजार नौकरियों की घोषणा
उल्लेखनीय है कि लेखानुदान (बजट) 2024-25 में राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरियों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसकी क्रियान्विति पर राज्य सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। बजट में प्रत्येक संभाग में रोजगार मेलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं। साथ ही, भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाले अकारण विलम्ब को समाप्त करने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वार्षिक भर्ती कलेण्डर जारी करने का भी फैसला लिया गया है।
Published on:
11 Feb 2024, 4:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.