
मलसीसर.
कुंभाराम लिफ्ट कैनाल के तहत कस्बे में बने डेम को टूटे ढाई महीने का समय बीत गया, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। प्रोजेक्ट के काम में लगी एनसीसी कम्पनी मशीनरी के मरम्मत का कार्य चल रहा है। हालांकि डेम टूटने के करीब एक माह बाद प्रोजेक्ट से पानी फिल्टर का काम शुरू कर झुन्झुनूं पानी पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया। करीब सौ हैक्टेयर भूमि पर बने बांध में 31 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे मुख्य डेम की दीवार से पानी का रिसाव शुरू हो गया था। बांध की एक तरफ की दीवार टूट गई। कुछ ही समय में पानी मलसीसर कस्बे के बाहरी क्षेत्र में बने उपखण्ड कार्यालय, पुलिस थाना, विद्युत निगम सहित अनेकों घरा व खेत जलमग्र हो गए और कस्बे में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। ऐसे में कार्यकारी कम्पनी को 50 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
वर्तमान में डेम में 15 सौ लाख लीटर पानी
क्षतिग्रस्त डेम के मरम्मत का कार्य नहीं होने के कारण डेम में करीब 2 मीटर तक पानी रखा जा रहा है। जिससे लगातार झुन्झुनूं व मलसीसर को फिल्टर पानी सप्लाई किया जा रहा है। फिलहाल डेम में 15 सौ लाख लीटर पानी स्टोरेज बताया जा रहा है।
Read More :
राहत कार्यों में भी थी ढिलाई
31 मार्चको दोपहर को डेम टूटा था। पानी भर जाने से पम्प हाऊस, क्लोरिन हाऊस व फिल्टर हाऊस आदि में पानी भर गया।रात आठ बजे राहत कार्यशुरूहुए थे। बिट्स पिलानी की एक विशेष टीम ने भी घटना के बाद डेम का दौरा किया था। लेकिन हादसे के ढाईमाह बाद भी क्षतिग्रस्त डेम की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार अभी दिल्ली आईटीआई विभाग से विशेषज्ञ टीम के द्वारा क्षतिग्रस्त डेम का निरीक्षण किए जाने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।