झुंझुनू

Rajasthan: 20 हजार की रिश्वत लेते महिला हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार, ऐसे पकड़ी गई महिला पुलिसकर्मी

एसीबी को परिवादी की ओर से शिकायत मिली थी कि उसके भाई और चाचा के खिलाफ पुलिस थाना बुहाना में आपसी विवाद का मुकदमा दर्ज है। नाम हटाने के बदले महिला हेड कांस्टेबल 30 हजार रुपए की डिमांड कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Nov 15, 2025
head constable arrested
एसीबी की गिरफ्त में महिला हेड कांस्टेबल संतोष (फोटो-पत्रिका)

झुंझुनूं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) झुंझुनूं की टीम ने बुहाना थाना की हेड कांस्टेबल संतोष को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला हेड कांस्टेबल मुकदमे से नाम हटाने के बदले रिश्वत ले रही थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को परिवादी की ओर से शिकायत मिली थी कि उसके भाई और चाचा के खिलाफ पुलिस थाना बुहाना में आपसी विवाद का मुकदमा दर्ज है। मामले का अनुसंधान हेड कांस्टेबल संतोष कर रही हैं। संतोष ने परिवादी और उसके भाई का नाम केस से हटाने तथा भाई को थाने में बंद नहीं करने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

ACB ने ऐसे पकड़ा

शिकायत पर टीम ने गोपनीय रूप से सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान हेड कांस्टेबल संतोष ने 10 नवम्बर को 3 हजार रुपए और 14 नवम्बर को 7 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद शनिवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई। तय सौदे के अनुसार संतोष ने परिवादी से शेष 20 हजार रुपए लिए और अपने स्वेटर की दाहिनी जेब में रख लिए। उसी दौरान टीम ने दबिश देकर 20 हजार रुपए रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

10 साल से बुहाना इलाके में तैनात

एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संतोष करीब 10 साल से बुहाना क्षेत्र में तैनात है। संतोष झारोड़ा गांव की रहने वाली है, जबकि ससुराल उसका माडू की ढाणी में है। पुलिस ने हेडकांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Updated on:
18 Nov 2025 10:00 pm
Published on:
15 Nov 2025 08:55 pm
Also Read
View All
हरियाणा से राजस्थान पहुंच रही सस्ती शराब, पंचायत चुनाव से पहले झुंझुनूं के सीमावर्ती गांवों में क्यों बढ़ा तस्करी का डर?

Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, सरपंच पर जानलेवा हमले का इनामी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा मिला

Rajasthan Panchayat Chunav: झुंझुनूं जिले में 23 जनप्रतिनिधि अयोग्य घोषित, नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

Jhunjhunu News: मतदाताओं के गणित ने बदली पंचायतों की सियासी तस्वीर, जानिए गांवों की सरकार बनाने में किसकी रहेगी अहम भूमिका

Rajasthan Panchayat Election: ‘सरपंच बनी, तो कुंवारों के लिए लुगाई की व्यवस्था करूंगी’, पंचायत चुनाव से पहले चर्चा में अनूठा वादा