झुंझुनू

फिल्मी अंदाज में हमला… कार को चारों तरफ से घेरा, टक्कर मार लाठी-सरियों से किए वार, देखें वीडियो

झुंझुनूं जिले के काकोड़ा गांव में हमलावरों ने फैलाई दहशत, काकोड़ा सरपंच की गाड़ी पर किया हमला, साथी के साथ मारपीट
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2025, 9:26 PM IST
jhunjhunu attack

झुंझुनूं। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के काकोड़ा गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े क्षेत्र में दहशत फैला दी। अज्ञात हमलावरों ने काकोड़ा सरपंच संदीप डेला की गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और गाड़ी में सवार उनके साथी देवी सिंह ओला के साथ मारपीट की।

तीन गाड़ियों में आए बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन गाड़ियों में सवार होकर आए 10-12 अज्ञात बदमाशों ने बीच बाजार में सरपंच संदीप डेला की गाड़ी को घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से गाड़ी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान गाड़ी में बैठे देवी सिंह ओला को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट की गई।

पुरानी रंजिश को बताया गया कारण

देवी सिंह ओला ने इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश और प्रॉपर्टी विवाद को प्रमुख कारण बताया और संभवतः इसी के चलते हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सरपंच संदीप डेला ने भी इस बात की पुष्टि की बदमाशों का हमले का निशाना मैं नहीं था, लेकिन मेरी गाड़ी और देवी सिंह को टारगेट किया गया।

जल्द होगी गिरफ्तारी

सूरजगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी देवेन्द्र सिंह राजावत थाने पर पहुंचकर मामले की मोनेटरिंग कर रहे हैं।

Updated on:
15 Jul 2025, 9:26 PM IST
Published on: