झुंझुनू

राजस्थान के झुंझुनूं में भरभरा कर गिरा पहाड़… गांव में हुआ तेज धमाका, दहशत में ग्रामीण, देखें वीडियो

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चिड़ावा तहसील के समीप स्थित नारी गांव की घटना, अवैध खनन के कारण ढहा पहाड़ का एक हिस्सा, गांव में फैली दहशत
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 8:32 PM IST
mountain

झुंझुनू। चिड़ावा तहसील के समीप स्थित नारी गांव में अवैध खनन के कारण एक पहाड़ का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार कमलदीप पूनिया, पटवारी तमन्ना, जिला परिषद सदस्य नरेंद्र और सरपंच प्रतिनिधि आशीष सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

12 साल से चल रहा अवैध खनन

​ग्रामीणों ने बताया कि नारी गांव में पिछले 12 सालों से अवैध खनन चल रहा है। जिसके कारण पहाड़ों में दरारें आ गई हैं। इसी वजह से पहाड़ का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि जहां पहाड़ का हिस्सा गिरा है, उसके पास ही सरकारी स्कूल है।

रात भर सो नहीं पाते

ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खननकर्ता रात के समय चोरी-छिपे खनन का काम करते हैं, जिससे रात में तेज आवाजें आती हैं और लोग ठीक से सो भी नहीं पाते हैं। इन खनन माफियाओं के खिलाफ कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध खनन को तुरंत बंद नहीं ​कराया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

Updated on:
23 Jul 2025, 8:32 PM IST
Published on: