झुंझुनू

झुंझुनूं में दो सगी बहनों का दावा विश्व की सबसे बड़ी झाडू बनाई, मंत्री गहलोत करेंगे आज उद्घाटन

Jhunjhunu Unique News : झुंझुनूं में बनी विश्व की सबसे बड़ी झाडू। दो सगी बहनों ने किया दावा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत आज मंगलवार को इस 121 फीट लंबी झाड़ू का उद्घाटन करेंगे।
less than 1 minute read
largest_broom.jpg
Largest Broom

Jhunjhunu Unique News : झुंझुनूं से एक अनूठी खबर है। चिड़ावा क्षेत्र के क्यामसर गांव की दो सगी बहनों ने अनूठी झाडू बनाई है। दावा है कि यह विश्व की सबसे बड़ी झाडू है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत मंगलवार सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय के शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस 121 फीट लंबी झाड़ू का उद्घाटन करेंगे। झाडू बनाने में बांस, सूतली, निवार, पानी का पूळा,सीप की झाडू, लोहे के तार सहित अन्य वस्तुएं काम ली गई। इसे बनाने में लगभग दस दिन लगे। झाडू की आगे से चौड़ाई पंद्रह फीट और इसका वजन लगभग पांच क्विंटल है। इस झाडू को अब जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक में आम आदमी को प्रेरित करने के लिए रखा जाएगा।



दोनाें बहनों अंकिता व निकिता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर यह झाडू बनाई है। अंकिता अभी कोटा में दंत चिकित्सक की पढाई कर रही है, निकिता बारहवीं में पढाई कर रही है। अंकिता झुंझुनूं जिले की स्वच्छता अभियान की ब्रांड अम्बेसडर भी है। निकिता फ्रंट रोल की खिलाड़ी है। एक घंटे में 1211 फ्रंट रोल लगाकर विश्व रेकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुकी।

यह भी पढ़ें - मतदान से हुआ बड़ा फैसला, इस गांव में हमेशा के लिए हुई शराब बंदी, महिलाएं झूमकर नाचीं



उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड व राज्यपाल कलराज मिश्र दोनों बहनों को सम्मानित कर चुके। दोनों बहनों ने बताया कि उन्होंने खुद के खर्चे पर यह झाडू बनाइ है। इसका मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें - आरजीएचएस योजना पर नया अपडेट, 27-28 फरवरी को नहीं होगी दवा की बिक्री

Updated on:
27 Feb 2024 09:13 am
Published on:
27 Feb 2024 09:13 am
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम